हगिबीस टाइफून के कारण जापान में कई उड़ानें रद्द

0

टोक्यो में फिलहाल तेज हवा के साथ बारिश हो रही है और यह टाइफून शनिवार को ग्रेटर टोक्यो सहित प्रशांत तट से टकरा भी सकता है।



टोक्यो, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जापान में हगिबीस तूफान के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर मिलाकर कुल 1929  उड़ानें रद्द की गई हैं।
स्थानीय मीडिया के अनुसार जापान एयरलाइंस कॉर्पोरेशन (जेएएल), ऑल निप्पोन एयरवेज और पिच एविएशन ने 262 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं, जबकि 1667 घरेलू उड़ानें रद्द की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि टोक्यो में फिलहाल तेज हवा के साथ बारिश हो रही है और यह टाइफून शनिवार को ग्रेटर टोक्यो सहित प्रशांत तट से टकरा भी सकता है। इसके कारण चीबा, कनागवा, टोक्यो में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। मचीदा में 10 हजार लोग बिजली कटोती से परेशान हैं, जबकि कनागवा में खराब मौसम के कारण 23 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। तूफान के कारण टोक्यो में स्कूलों में शनिवार को कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *