अफगानिस्तान में हवाई हमला, चार आतंकियों की मौत

0

यह हवाई हमला बाला बुलुक जिले के उर्फाबाद गांव में रात 8ः30 बजे चलते हुए वाहन को लक्ष्य कर किया गया।



काबुल, 12 अक्टूबर (हि.स.)। अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत में शुक्रवार रात हवाई हमले में तालिबान के शैडो डिस्ट्रिक चीफ समेत चार आतंकी मारे गए। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह हवाई हमला बाला बुलुक जिले के उर्फाबाद गांव में रात 8ः30 बजे चलते हुए वाहन को लक्ष्य कर किया गया। इसमें आतंकी मुल्ला बारी, उसका बेटा और दो अन्य सहयोगी मारे गए। बारी फराह प्रांत में सुरक्षाबलों के खिलाफ किए गए हमलों में शामिल रहा है। इस हमले में आतंकियों का वाहन नष्ट हो गया।

उल्लेखनीय है कि फराह प्रांत के बीहड़ और पहाड़ आतंकियों के पनाहगाह हैं। आतंकी यहीं से सुरक्षाबलों पर हमले करते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *