रैनबैक्सी के पूर्व सीईओ मलविंदर और शिवेंद्र सिंह समेत 5 आरोपितों को 4 दिन की ईओडब्ल्यू हिरासत

0

पांचों को गिरफ्तार करने के बाद ईओडब्ल्यू ने साकेत कोर्ट में पेश किया था।



नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर और रैनबैक्सी कंपनी के पूर्व सीईओ मलविंदर सिंह और शिवेंद्र सिंह समेत पांच आरोपितों को चार दिन की ईओडब्ल्यू हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
पांचों को गिरफ्तार करने के बाद ईओडब्ल्यू ने साकेत कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के दौरान ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से पांचों की छह दिनों की हिरासत की मांग की थी। मलविंदर सिंह और शिवेंद्र सिंह के अलावा जिन लोगों को कोर्ट ने ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेजने का आदेश दिया उनमें सुनील गोधवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना भी हैं। मलविंदर सिंह को गुरुवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। मलविंदर के भाई और शिवेंद्र सिंह और तीन अन्य लोगों को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है।
आरोप है रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड की शिकायत पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि रेलिगेयर कंपनी में रहते हुए शिवेंद्र सिंह ने बैंकों से 2300 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और उस पैसे को ग़लत तरीके से अपनी सहायक कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया और बैंक का कर्ज जानबूझकर नहीं चुकाया। जब कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट की हो गई तब पूरे घोटाले का खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *