गिरिराज सिंह ने जेपी और नानाजी को दी श्रद्धांजलि

0

गिरिराज सिंह ने ट्वीटर पर लिखा है ‘संपूर्ण क्रांति आंदोलन के प्रणेता भारत रत्न जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’



बेगूसराय, 11 अक्टूबर(हि.स.)। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को देश के दो महान विभूति भारत रत्न नानाजी देशमुख और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गिरिराज सिंह ने ट्वीटर पर लिखा है ‘संपूर्ण क्रांति आंदोलन के प्रणेता भारत रत्न जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’

दूसरे ट्वीट में गिरिराज सिंह ने लिखा है ‘अपना संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा में समर्पित करने वाले नानाजी देशमुख को जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’ गिरिराज सिंह ने कहा है कि आज देश अपने दो महान विभूति और भारत रत्न को श्रद्धा पूर्वक याद कर रहा है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने जहां शासन अव्यवस्था के विरुद्ध संपूर्ण क्रांति आंदोलन का शंखनाद किया था। नानाजी देशमुख एक प्रबुद्ध राष्ट्र सेवक, संघ के आजीवन प्रचारक तथा मानव कल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित करने वाले महान विचारक और राष्ट्रऋषि थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *