पश्चिम बंगाल में भाजपा सदस्य संख्या एक करोड़ पार

0

पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया है कि राज्य में नए सदस्यों की संख्या एक करोड़ पार हो गई है। दुर्गा पूजा से पहले यह संख्या 98 लाख पर थी।



कोलकाता, 11 अक्टूबर (हि.स.)। लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में सांगठनिक पैठ को और अधिक मजबूत बना लिया है। पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया है कि राज्य में नए सदस्यों की संख्या एक करोड़ पार हो गई है। दुर्गा पूजा से पहले यह संख्या 98 लाख पर थी।
भाजपा ने नए सदस्य बनाने के लिए नवरात्रि पूजा के दौरान राजधानी कोलकाता समेत राज्य में 10,000 से अधिक बुक स्टॉल लगाए। सदस्यता अभियान चलाया। पश्चिम बंगाल को 60 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। भाजपा के 22 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, पार्टी ने पहले ही 77 लाख सदस्यता प्राप्त कर ली थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया था कि राज्य में नए सदस्यों की संख्या एक करोड़ पार होगी।
पश्चिम बंगाल में दिसम्बर तक सदस्यता अभियान चलेगा। इस दौरान डेढ़ करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान के संयोजक तिशार घोष ने कहा, नवीनतम रिकॉर्ड के अनुसार, दुर्गा पूजा से पहले 98 लाख लोगों ने सदस्यता के लिए आवेदन किया था। नवंबर की शुरुआत में हम एक करोड़ का आंकड़ा पार कर कर लेने की उम्मीद कर रहे थे जो दुर्गा पूजा में लगभग पूरा हो चुका है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *