बुलंदशहर : सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं को बस ने रौंदा, सात की मौत

0

मरने वालो में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।



बुलंदशहर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। बुलंदशहर के नरौरा गंगाघाट में सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं को शुक्रवार को बस ने रौंद दिया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के थाना चंदपा के गांव मोहनपुरा से 03 अक्टूबर को 56 लोग बस से वैष्णो देवी की यात्रा निकले थे। पहले यह लोग हरिद्वार पहुंचे। वहां से तीर्थयात्रियों की बस नरोरा में गांधी घाट पर पहुंची। रात अधिक होने के कारण ड्राइवर ने आगरा-मुरादाबाद हाईवे के निकट नरोरा में गांधी घाट पर श्मशान की ओर जाने वाले खड़ंजा पर बस खड़ी कर दी। कुछ यात्री खड़ंजा पर सो गए। शुक्रवार सुबह एक अन्य बस ने सो रहे लोगों को रौंद दिया। मरने वालो में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद आरोपित ड्राइवर बस छोड़कर वहां से फरार हो गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *