अमेरिका में गोपनीय सूचना लीक करने पर डीआईए कर्मी गिरफ्तार

0

2018 और 2019 में हेनरी काइल ने दो पत्रकारों को अमेरिका के हथियारों के बारे में क्लासिफाइड जानकारी लीक की थी।



वाशिंगटन, 10 अक्टूबर  (हि.स.)। अमेरिका में रक्ष खुफिया एजेंसी (डीआईए) के एक कर्मचारी को गोपनीय सूचना लीक करने के आरोप में गिफ्तार किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि  हेनरी काइल फ्रेस नाम के इस कर्मचारी पर आरोप है कि उसने रक्षा से जुड़ी कई खुफिया जानकारी पत्रकारों को लीक की। फेडरल कोर्ट में चल रहे इस मामले की जानकारी अमेरिका के न्याय विभाग ने दी।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 और 2019 में हेनरी काइल ने दो पत्रकारों को अमेरिका के हथियारों के बारे में क्लासिफाइड जानकारी लीक की थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हेनरी काइल (30) ने एक ऐसे पत्रकार को जानकारी दी जिसके साथ उसका प्रेम संबंध था।काइल की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर उस पत्रकार ने कम से कम आठ न्यूज स्टोरी लिखी। न्याय विभाग ने अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में इस बाबत सारी जानकारी दी है।

हेनरी काइल डीआईए में काउंटर टेररिज्म एनालिस्ट के तौर पर कार्यरत है। वह डीआईए में जनवरी 2017 में कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर जुड़ा था, बाद में उसे पूर्ण कालिक कर्मचारी बना दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेनरी ने निजी लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पत्रकारों को मुहैया कराई। इस जुर्म में उसे गिरफ्तार किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *