बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने दिए 51 लाख रुपये

0

मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में अमिताभ बच्चन ने कहा है कि बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्स्थापन में यह एक छोटी-सी मदद है। साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति जतायी है।



पटना, 09 अक्टूबर (हि.स.)।सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बिहार बाढ़ राहत कोष में 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना और सहानुभूति जतायी है।

महानायक अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अपने प्रतिनिधि विजयनाथ मिश्र के माध्यम से चेक द्वारा बुधवार को उपमुख्यमंत्री को भेंट किया।मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में अमिताभ बच्चन ने कहा है कि बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्स्थापन में यह एक छोटी-सी मदद है। साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति जतायी है।

पत्र में उन्होंने हिन्दी में लिखा है कि हमने सीएम रिलीफ फंड बिहार में योगदान का प्रचार अपने टीवी  शो केबीसी में भी किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *