ब्रैंडस्ट्रीट इंडिया इवेंटअस कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट गुड़गांव में

0

ब्रैंडस्ट्रीट इंडिया द्वारा इवेंटअस के सहयोग से गुडंगांव के मूनशाइन और सनशाइन मैदान पर 19वें कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की है ।



गुरुग्राम । देश में खेल भावना को बढावा देने के लिए एक ओर सरकार पूरी तरह प्रयासरत है तो वहीं दूसरी ओर इस दिशा मे कॉरपोरेट वर्ल्ड भी आज पीछे नहीं है । इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए ब्रैंडस्ट्रीट इंडिया द्वारा इवेंटअस के सहयोग से गुडंगांव के मूनशाइन और सनशाइन मैदान पर 19वें कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की है । ये टूर्नामेंट एक महीने तक चलेगा । इसका समापन 16 नवंबर को होगा । इस विशेष टूर्नामेंट में भाग लेने वाले टीमों के कार्यालय कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इसे साप्ताहांत पर आयोजित किया जाएगा ।
ब्रैंडस्ट्रीट इंडिया द्वारा आयोजित ये टूर्नामेंट कॉरपोरेट क्रिकेट चैम्पियनशिप में एक मील का पत्थर साबित होगा । इस टूर्नामेंट के आयोजन की महत्ता इसी बात से साबित हो जाती है कि आज देश के कई बड़े ब्रांड इसके प्रायोजकों में शामिल है । कोड, नेस्ले, रिसोर्स हाई प्रोटीन, बिग बाजार, गेटोरेड, ट्रॉपिकाना, रिवाइटल, एलीट फिजियो और नेट्स सॉल्यूशन जैसी बड़ी कंपनियां आज इसके साथ खड़ी है ।
एक तरफ सरकार जहां खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के तहत देश में खेलों को बढ़ाबा देने की हरसंभव कोशिश कर रही है वहीं कॉरपोरेट वर्ल्ड की इस तरह के आयोजनों से खेलों की तरफ लोगों की रुचि को बढ़ावा देने में कारगर कदम साबित होगा ।
www.khabarworld.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *