भारतीय उपमहाद्वीप का अलकायदा प्रमुख आसिम उमर अफगानिस्तान में मारा गया

0

अफगान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में यह आतंकवादी सरगना हेलमंद सूबे के मूसा काला जिले में मारा गया।



काबुल/नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। आतंकवादी संगठन अलकायदा का भारतीय उपमहाद्वीप का प्रमुख आसिम उमर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पिछले दिनों सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में इस आतंकवादी सरगना के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसकी आज अफगान सुरक्षा बलों ने पुष्टि की।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा महानिदेशालय ने एक वक्तव्य में पाकिस्तान के नागरिक आसिम उमर के मारे जाने की पुष्टि की है। अफगान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में यह आतंकवादी सरगना हेलमंद सूबे के मूसा काला जिले में मारा गया।

आसिम उमर भारत और इस क्षेत्र के देशों में अलकायदा की आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करता था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *