पाकिस्तानी मंत्री ने दी हिन्दुओं को दी दशहरा की शुभकामनाएं, हुए ट्रोल

0

पाकिस्तानी मंत्री को जवाब देते हुए लोगों ने कहा कि ‘थैंक्स, इडियट!’, इसके अलावा कुछ लोगों ने लिखा कि अच्छा होता कि आज ही पाकिस्तान में मसूद अजहर, हाफिज़ सईद को मार दिया जाता।



इस्लामाबाद, 08 अक्टूबर (हि.स.)। पूरी दुनिया में हिन्दू समाज विजयदशमी का त्योहार मना रहा है। इस अवसर पर पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने हिन्दुस्तान समेत सभी जगहों के हिन्दुओं को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

विदित हो कि चौधरी  चाहे वह कश्पमीर हो या चंद्ररयानहर मुद्दे पर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं और आग उगलते हैं। यही वजह है कि ट्रविटर यूजर्स ने उनके दशहरा की ट्रवीट पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कुछ लोगों ने उनके इस अंदाज को सराहा तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया।

पाकिस्तानी मंत्री को जवाब देते हुए लोगों ने कहा कि ‘थैंक्स, इडियट!’, इसके अलावा कुछ लोगों ने लिखा कि अच्छा होता कि आज ही पाकिस्तान में मसूद अजहर, हाफिज़ सईद को मार दिया जाता।

उल्लेखनीय है कि फवाद चौधरी एक ओर हिंदुओं को बधाई का संदेश दे रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आती रहती हैं जिनमें  हिंदू लड़कियों को अगवा करने की मंदिरों औ अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *