चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार

0

विलियम जी कालिन और ग्रेग सेमेंजा अमेरिका से हैं जबकि रेटक्लिफ ब्रिटेन के हैं।



नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (हि.स.)। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हुई जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में संयुक्त रूप से विलियम जी.कालिन जूनियर, सर पीटर जे. रेटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेंजा के नामों की घोषणा की गयी।
डॉक्टरों की इस टीम ने प्रमाणित किया कि सेलुलर मेटाबोलिज्म और शारीरिक गतिविधियों को ऑक्सीजन का स्तर किस तरह से प्रभावित करता है। विलियम जी कालिन और ग्रेग सेमेंजा अमेरिका से हैं जबकि रेटक्लिफ ब्रिटेन के हैं।
उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर तक छह अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। कल 08 अक्टूबर को भौतिकी और 09 अक्टूबर को रसायन शास्त्र के क्षेत्र में नोबेल विजेताओं के नामों की घोषणा होगी। 10 अक्टूबर को साहित्य, 11 अक्टूबर को शांति और 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विजेताओं के नामों की घोषणा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *