एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप : भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मप्र की माही

0

यह चैम्पियनशिप आगामी 19 अक्टूबर तक चलेगी



भोपाल, 07 अक्टूबर (हि.स.)। यूएई की राजधानी अबूधाबी में आठ आठ अक्टूबर से शुरू हो रही एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की खिलाड़ी माही लामा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह चैम्पियनशिप आगामी 19 अक्टूबर तक चलेगी। प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी तथा खेल संचालक डॉ. एसएल थाउसेन ने माही को शुभकामनाएं दी हैं।

खेल विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के रोहतक शहर में गत 8 से 13 सितम्बर तक आयोजित जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर माही लामा ने मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया था। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर उनका चयन एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। माही अबूधाबी में मंगलवार, 8 अक्टूबर से आगामी 19 अक्टूबर तक होने वाली एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। माही लामा चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए आबूधाबी पहुंच चुकी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *