नीतीश कुमार निर्विरोध बने जदयू अध्यक्ष

0

हेगड़े ने नीतीश कुमार का निर्वाचन प्रमाणपत्र उनके प्रतिनिधि पार्टी के मुख्य सचेतक (विधान परिषद) संजय कुमार सिंह को सौंपा।



नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर जनता दल (यूनाइटेड) के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये गए हैं।

उनके निर्वाचन की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े ने आज यहाँ की। हेगड़े ने नीतीश कुमार का निर्वाचन प्रमाणपत्र उनके प्रतिनिधि पार्टी के मुख्य सचेतक (विधान परिषद) संजय कुमार सिंह को सौंपा।

हेगड़े ने कहा कि नीतीश कुमार एकमात्र ऐसे उम्मीदवार थे, जिनकी तरफ से नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर, 2019 तक नामांकन पत्रों के 4 सेट दाखिल किये गए थे। नामांकन पत्रों के चारों सेट जाँच में सही पाए गए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *