हांगकांग में मास्क पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

0

शहर में आधे से ज्यादा सब-वे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। प्रदर्शनकारी मास्क पहन कर इस कानून की अवहेलना कर रहे हैं।



हांगकांग, 06 अक्टूबर  (हि.स.)।हांगकांग की अदालत ने रविवार को आपातकालीन कानून, प्रदर्शनकारियों के नकाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दी है, जबकि लोकतंत्र समर्थक इस नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

प्रदर्शनकारी हजारों की संख्या में पूरे शहर में सड़कों पर उतर कर इस कानून का विरोध कर रहे हैं। शहर में आधे से ज्यादा सब-वे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। प्रदर्शनकारी मास्क पहन कर इस कानून की अवहेलना कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, लोकतंत्र समर्थक ने नकाब पर प्रतिबंध के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया । याचिका में कहा था कि आपातकालीन शक्तियां विधयिका और शहर के लघु संविधान का अतिक्रमण करता है, इसलिए इसे रद्द कर दी जाए।लेकिन वरिष्ठ न्यायाधीश ने उनकी मांग और दलील को खारिज कर दी। हालांकि  अदालत के आदेश आने के बाद हजारों लोग मूसलाधार वर्षा के बावजूद विक्टोरिया हार्बर में मास्क पहनकर जमा हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने लोकतंत्र समर्थकों पर अश्रु गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां भी चलाईं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *