अमेरिकी शहर कंसास में फायरिंग , 4 मरे, 5 घायल

0

इस घटना में कुल नौ लोग उसकी गोली के शिकार हुए जिनमें चार की मौत हो गई।



कंसास, 06 अक्टूबर, (हि.स.) ।अमेरिका के कंससास शहर में रविवार सुबह गोलीबारी हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी स्पूतनिक के मुताबिक, क संदिग्ध व्यक्ति स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े छह बजे बार में दाखिल हुआ और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में कुल नौ लोग उसकी गोली के शिकार हुए जिनमें चार की मौत हो गई। हालांकि हमलावर को अभी तक हिरासत में नहीं लिया जा सका है। पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *