बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना मिलीं सोनिया गांधी से

0

मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मौजूद रहे।



नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (हि.स.)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मौजूद रहे।

माना जा रहा है कि बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच के आपसी संबंधों को अधिक प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा हुई। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री चार दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने 2009 में संप्रग सरकार के दौरान सत्ता संभाली थी। तब से सरकार में है। 2011 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बांग्लादेश की यात्रा की थी।

इससे पहले शेख हसीना ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *