हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने दिया इस्तीफा

0

तंवर ने अपने इस्तीफे की घोषणा ट्विटर के माध्यम से की है। उन्होंने चार पेजों का अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए लिखा है।



नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने राज्य चुनाव से ठीक पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

तंवर ने अपने इस्तीफे की घोषणा ट्विटर के माध्यम से की है। उन्होंने चार पेजों का अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए लिखा है। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के अस्तित्व को खतरा विपक्षियों के चलते नहीं बल्कि गंभीर आंतरिक विषमताओं के चलते है।

तंवर ने कहा कि पहले भी काफी समय से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे थे। उनकी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं बल्कि व्यवस्था से है जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। तंवर ने 21 तारीख को होने वाले चुनाव को लेकर गंभीर अनियमितता एवं टिकट देने में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस के प्रमुख सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ जनपथ के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *