मुंबई: पेड़ काटने पर हंगामा, आरे कॉलोनी के पास धारा 144 लागू

0

इलाके में शांतिव्यवस्था बनाने रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी है।



मुंबई, 05 अक्टूबर (हि.स.)। आरे कॉलोनी में शुक्रवार देर रात से पेड़ काटने का काम जारी है। जिसके बाद इसके विरोध में कई प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंच कर मेट्रो रेल साइट पर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने आरे की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया है। इलाके में शांतिव्यवस्था बनाने रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने वाली सभी याचिकाओं को शुक्रवार को खारिज कर दिया था, जिसके बाद देर रात से ही पेड़ काटने का काम भी शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अबतक 800 से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं। तो वहीं पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। इलाके में धारा 144 लगा दी है।
इस बीच शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से जंगल काटे जा रहे हैं तो प्लास्टिक प्रदूषण पर बोलने का कोई फायदा नहीं है।
इसके अलावा स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने भी ट्वीट कर राज्य सरकार व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि “ऐसे समय में जब जलवायु संकट साफ नजर आ रहा है। महाराष्ट्र सरकार पेड़ गिराने पर जोर दे रही है। यह बहुत ही चिंताजनक बात है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *