भारत में 22 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म ‘होटल मुंबई’

0

यह फिल्म 2008 के मुंबई हमलों पर आधारित है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया।



एक्टर देव पटेल की फिल्म ‘होटल मुंबई’ 22 नवंबर को भारत में रिलीज होगी। यह फिल्म 2008 के मुंबई हमलों पर आधारित है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-‘फिल्म ‘होटल मुंबई’ 22 नवंबर को भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।’
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया-‘ देव पटेल, अनुपम खेर स्टारर ‘होटल मुंबई’ 22 नवंबर को रिलीज होगी।
जी स्टूडियोज और पर्पस एंटरटेनमेंट ने शुक्रवार को फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा की है। यह फिल्म मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की 11वीं बरसी से पहले रिलीज होगी फिल्म ‘होटल मुंबई’ भारत में 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 11 अक्टूबर को भारत में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में देव पटेल, अनुपम खेर, अरमी हैमर और नाजनीन बोनादी ने मुख्य भूमिका निभाई है। एंथनी मारस द्वारा निर्देशित यह फिल्म चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। यह फिल्म 7 सितंबर, 2018 को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रीमियर होने के एक साल बाद रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *