श्रद्धालुओं के पहले जत्थे के साथ करतारपुर जाएंगे मनमोहन और अमरिंदर.

0

पूर्व प्रधानमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री करतारपुर गलियारे के उद्धाटन के अवसर पर पाकिस्तान सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल नही होंगे।



नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सिख तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे के साथ 09 नवम्बर को पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहब गुरुद्वारे जाएंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री करतारपुर गलियारे के उद्धाटन के अवसर पर पाकिस्तान सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल नही होंगे। वे केवल श्रद्धालुओं के पहले जत्थे के साथ गलियारे से करतारपुर साहब गुरुद्वारा जाएंगे और उसी मार्ग से वापस लौट आएंगे। अमरिंदर ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ सिंह से मुलाकात कर श्रद्धालुओं के पहल जत्थे में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार रवीन के अनुसार,  श्रद्धालुओं के लिए यह वीजा मुक्त यात्रा होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *