यूपी सरकार का फोकस 17 गोल्स को लक्ष्य कर आगे बढ़ने का: योगी आदित्यनाथ

0

विधान सभा के विशेष सत्र में विधान परिषद को संबोधित कर रहे हैं सीएम- देर रात दो बजे सरकारी आवास गए, सुबह 11 बजे फिर लौटे सदन में 



लखनऊ, 03 अक्टूबर (हि.स.)। बुधवार से चल रहे यूपी विधान मंडल का विशेष सत्र अनवरत जारी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात दो बजे सदन से अपने सरकारी आवास गए। नौ दिन तक व्रत रहने वाले योगी आदित्यनाथ आठ से दस बजे तक आवास पर लोगों से मिलने के बाद 11 बजे से फिर सदन में पहुंच गए। वे सुबह 11 बजे से विधान परिषद में बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि चतुर्दिक विकास हमारा फोकस है। हमारे कार्यकाल में जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का फोकस 17 गोल्स को लक्ष्य कर आगे बढ़ने का है। सीएम ने कहा कि यह मेरा, यह पराया का सोच छोटे चरित्र वाले लोग करते हैं, बड़े सोच वालों के लिए दुनिया परिवार है।
विधान परिषद में सीएम ने कहा कि सभी 75 जनपदों के विकास पर चर्चा होनी चाहिए। एक-एक बिंदू पर चर्चा करके संपूर्ण विकास का रास्ता सुगम होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया से गरीबी, भुखमरी, बेगारी  को खत्म करने के लिए जो लक्ष्य तय किए गए उनपर काम करना है। हमारी सरकार बिंदूवार लक्ष्य कर पुरानी सरकारों द्वारा दी गयी समस्याओं को दूर कर रही है।
बड़े तीर्थ यूपी में हैं, उनका हो रहा विकास
सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि देश यूपी की ओर विश्वास के साथ निगाह रखता है। भारत के बड़े तीर्थ यूपी में हैं। हम उनका एक-एक कर विकास कर रहे हैं। आने वाले समय में हर जिले में एक पर्यटन केंद्र तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने विशेष सत्र के लिए विपक्षी दलीय नेताओं के साथ भी बात की थी। क्या हुआ है, क्या होना है इस पर सब मिलकर चर्चा करेंगे लेकिन विपक्ष को विकास रास नहीं आ।जहाँ हमारे सदस्यों ने विचार रखे, वहीं विपक्षी इस पर राजनीति करने से बाज नहीं आए।
विपक्ष विकास में डाल रहा व्यवधान
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मुर्गा बांग नहीं देगा तो सुबह नहीं होगी। विपक्ष विकास में व्यवधान पैदा करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार मानता है। हम ऐसे लोगों के अवरोध उत्पन्न करने से पीछे नहीं हटने वाले हैं। यूपी विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और बढ़ता रहेगा।
हम 23 करोड़ लोगों की खुशी के लिए कर रहे काम
उन्होंने कहा कि हम किसी दल की खुशी के लिए नहीं प्रदेश के 23 करोड़ लोगों की खुशी के लिए काम कर रहे। विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर यह साबित किया कि उनका गांधी दर्शन में कोई विश्वास नहीं है।सत्ता उनकी लूट खसोट का साधन है। सत्ता उनके लिए लोक कल्याण का माध्यम नहीं है। सत्ता उनकी लूट खसोट का साधन है।
जो मुद्दे छूट गये हैं, उन पर भी करूंगा चर्चा
उन्होंने कहा कि जो मुद्दे छूट गए हैं उनपर भी चर्चा करूंगा। हमारा एक संघ कमजोर हो जाए तो दिव्यांग माना जाता है। वही हाल देश और दुनिया का है। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से काम करना होगा।लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद बड़ी प्रयास का पहल है। जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों पर भी इसकी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 मिलियन डॉलर के लिए राज्य भी अपनी अपनी जिम्मेदारी तय करें। यूपी एक मिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा। इसका लक्ष्य लेकर हम अभी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यूपी में कई ऐसी जगह थी जहां मूलभूत सुविधाएं नहीं थी। वनटांगिया गांवों में आज शाशन की व्यवस्था का हिस्सा बनाया, जिनको सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिया गया।
सर्वसमावेशी विकास में मील का पत्थर साबित होगा
उन्होंने कहा कि यूपी की 23 करोड़ की जनता की खुशहाली के लिए सर्वसमावेशी विकास में मील का पत्थर साबित होगा।सरकार ने तय किया बिना उम्र की सीमा के विधवा को पेंशन मिलेगी। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हमने सभी दिशाओं में कदम उठाया। आज सम्मानजनक मजदूरी के लिए नियम बनाया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *