द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत

0

हादसे मे सात लोगों की मौत हो गई, विमान में कुल 13 लोग सवार थे।



वाशिंगटन, 03 अक्टूबर (हि.स.)। कनेक्टीकट के ब्रैडली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का एक पुरान बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

स्पूतनिक न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे हुई, जब बोइंग बी-17 विमान टेक ऑफ के 10 मिनट बाद तकनीकी खराबी के कारण लैंड करते समय रनवे से फिसल गया। हादसे मे सात लोगों की मौत हो गई, विमान में कुल 13 लोग सवार थे। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं जिसमे से एक व्यक्ति जमीन पर था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में घटनास्थल से उठते धुंए के गुबार को देखा गया है।

उल्लेखनीय है कि यह बी-17 विमान इतिहास में सबसे बड़े पैमाने पर उत्पादित बमवर्षक विमानों में से एक था। द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले और उसके दौरान इसकी 12,700 से अधिक इकाइयों का निर्माण किया गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *