राहुल गांधी की परिक्रमा कर लें कांग्रेसी: गिरिराज सिंह

0

बुधवार को ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘गांधीजी की जयंती पर कांग्रेस पदयात्रा कर रही है। कांग्रेसी अपने कार्यालय से राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कांग्रेसी कर लें।



बेगूसराय, 02 अक्टूबर (हि.स.)। अपने विरोधियों पर लगातार हमला कर चर्चा में रहने वाले बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस पर फिर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल मोदी की परिक्रमा करने को कहा है।

बुधवार को ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘गांधीजी की जयंती पर कांग्रेस पदयात्रा कर रही है। कांग्रेसी अपने कार्यालय से राजघाट की बजाय राहुल गांधी की परिक्रमा कांग्रेसी कर लें। उनकी पदयात्रा पूरी हो जाएगी।’ ट्वीट के बाद बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हम पदयात्रा नहीं जन जागरण कर रहे हैं। हमारा संकल्प समाज के बेहतर और आने वाले बेहतर कल के लिए है। जबकि कांग्रेस अपने कार्यालय से राजघाट तक पदयात्रा कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गांधीजी का राजनीतिक लाभ लिया। लेकिन उनके आईडियोलॉजी को दफना दिया। कांग्रेस के इस पद यात्रा से अच्छा है कि वह राहुल गांधी के चारों ओर कई बार परिक्रमा कर ले, तो उनकी यात्रा पूरी हो जाएगी। कांग्रेस के लिए राहुल ही गांधी हैं, जिन्होंने गांधी के नीतियों को ही दफना दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *