हरियाणा में कांग्रेस का टिकट 5 करोड़ में बेचा जा रहा है: अशोक तंवर

0

अशोक तंवर ने आरोप लगाया कि पार्टी ने सोहना विधानसभा सीट की टिकट 5 करोड़ रुपए में बेच दी है।



 नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव की टिकटों को हरियाणा में कांग्रेस 5 करोड़ में बेच रही है। इसे लेकर उन्होंने बुधवार को दिल्ली में जमकर बवाल किया और 10, जनपथ के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि राज्य में पैसे के आधार पर टिकट का बंटवारा किया जा रहा है।

तंवर के इस घटनाक्रम से हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस की टिकटों के लेकर हो रही अंदरूनी बंदरबाट अब खुलकर सामने आ गई है। अशोक तंवर ने आरोप लगाया कि पार्टी ने सोहना विधानसभा सीट की टिकट 5 करोड़ रुपए में बेच दी है। उनका यह भी कहना था कि अगर टिकट बंटवारे में पारदर्शिता नहीं होगी तो चुनाव में जीत कैसे होगी?

 उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अशोक तंवर को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया था। सूत्रों के अनुसार, पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह फैसला पार्टी के अंदरूनी विवाद को देखते हुए लिया था। बुधवार को अशोक तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों ने सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *