पीएनबी, ओबीसी और यूबीआई की विलय प्रक्रिया के लिए 34 टीमें गठित

0

अधिकारी ने बताया कि इस विलय में एक वर्ष का समय लगेगा। उन्‍होंने बताया कि विलय की प्रक्रिया  एक अप्रैल, 2020 से तक लागू होगी।



कोलकाता/नई दिल्‍ली, 02 अक्‍टूबर (हि.स.)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) की विलय की प्रक्रिया को सुचारू और सरल बनाने  के लिए 34 टीमें  गठित की गई हैं। यह जानकारी एक वरिष्‍ठ  अधिकारी ने  बुधवार को दी।
अधिकारी ने बताया कि इस विलय में एक वर्ष का समय लगेगा। उन्‍होंने बताया कि विलय की प्रक्रिया  एक अप्रैल, 2020 से तक लागू होगी। यूनाइटेड बैंक ऑफ कॉमर्स के एक अधिकारी ने कहा कि एकीकरण की प्रकिया के लिए समाधान पेश करने के लिए 34 दल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस टीम में अलग- अलग कार्यक्षेत्र के तीनों बैकों से दो-दो सदस्य हैं। अधिकारी ने कहा कि ये टीमें ग्राहकों को मिलने वाले लाभ, लोन की प्रक्रिया, लोन की शर्तों को मानक के अनुरूप करने का भी प्रयास करेंगी, ताकि भविष्य में ग्राहकों को दिक्कत नहीं हो।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *