गांधी ने कभी सूर्य ना अस्त होने वाले साम्राज्य को खत्म किया: योगी आदित्यनाथ

0

दक्षिण अफ्रीका ने भी गांधी को प्रेरणा मानकर जीत हासिल की। वे कभी सूर्य ना अस्त होने वाले साम्राज्य को भी खत्म किया।



लखनऊ, 02 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर लगातार 36 घंटे चलने वाले यूपी विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधी के आंदोलन से अनेक देशों ने प्रेरणा ली। दक्षिण अफ्रीका ने भी गांधी को प्रेरणा मानकर जीत हासिल की। वे कभी सूर्य ना अस्त होने वाले साम्राज्य को भी खत्म किया।
शास्त्री जी हमेशा यादगार रहेंगे
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुरी शास्त्री को याद करते हुए कहा कि वे शांति और क्रान्ति के प्रतिमूर्ति थे। शास्त्री की क़ृषि नीति को आज भी याद किया जाता है। शास्त्री का प्रधानमंत्री कार्यकाल भले ही कम रहा हों पर वो हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने बताया कि हम विधानसभा के इस विशेष सत्र में 16 सतत विकास के लक्ष्य पर चर्चा करेंगे। सबसे पहला लक्ष्य गरीबी को पूरी तरह समाप्त करना और दूसरा यूपी से भुखमरी समाप्त करना है। सतत विकास के क्रम में गरीबी उन्मूलन, भुखमरी समाप्त करना, सभी के लिए स्वस्थ जीवन देना, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता,सुरक्षित जल एवं स्वच्छता का सतत प्रबंधन, किफायती सतत और आधुनिक ऊर्जा, उचित कार्य एवं आर्थिक विकास, उद्यमिता नवीकरण एवं अस्थापना,असमानता कम करना,समावेशी एवं सुरक्षित शहर,सतत उपभोग एवं उत्पादन, जलवायु परिवर्तन, भूमि पर जीवन, शांतिपूर्ण एवं समावेशी संस्थाओं का निर्माण, लक्ष्यों के लिये भागीदारी करना है। इन सभी लक्ष्यों पर हम लागतार काम कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन लक्ष्यों पर लागतार काम चल रहा है।
विपक्ष का न होना गरीबों, सदन और बापू का अपमान: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘अक्सर विपक्ष इस बात पर चर्चा करता था कि हम पार्टी लाइन से हटकर अपनी बात रख सकें, ऐसा अनुकूल समय मिलना चाहिए। आज उसका मौका दिया गया था। मुझे आश्चर्य है कि इस पर सबने अपनी सहमति दी लेकिन अब जब सरकार आगे आयी है, तो विपक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘यह गरीबों, सदन और बापू का अपमान है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गांधी जी के नाम पर सत्ता चलाई, उनका गांधी जयंती के अवसर पर सदन का बहिष्कार करना शर्मसार है। कहा कि लोकसभा-2019 के चुनाव में जनता ने बता दिया है कि अब जातियां सिर्फ वोट के लिए नहीं है, अब सभी विकास के साथ हैं। इसी वजह से विपक्ष तिलमिलाया हुआ है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के लिए 23 करोड़ उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया। स्वच्छ भारत मिशन देश के लिए आज एक जन आंदोलन बन गया है। प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ आज सभी मंत्रियों ने 110 वार्डों में जागरुकता की है। उन्होंने बताया कि जो विधायक अपनी विधानसभा को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अग्ररणीय काम करता है, उसको सम्मानित किया जाना चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन में उत्तर प्रदेश की सहभागिता किसी से छिपी नहीं है। इस अभियान के तहत यूपी में दो करोड़, 61 लाख गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। यही स्पीड है भारतीय जनता पार्टी की सरकार की। समाजवादी पार्टी की सरकार में क्या स्थिति थी सभी जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, आबादी भी सबसे ज्यादा है। वेक्टर जनित रोग हमेशा एक समस्या रही है, लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के बाद से इसमें बड़े स्तर पर गिरावट देखी गई है।
गरीबों की हक पर डकैती डालना पहली की सरकारों की नियति रही
उन्होंने कहा कि गरीबों की हक पर डकैती डालना पहले की सरकारों की नियति थी। वे अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती थे। सच्चाई सामने ना इसलिए विपक्ष ने अपने आपको चर्चा से अलग किया है। कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता जरूरी है और उस क्रम में सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *