अगले साल ईद पर ‘राधे’ बनेंगे बॉलीवुड के दबंग खान

0

बॉलीवुड के भाईजान अपने फिल्म ‘राधे’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा करेंगे।



हर बार की तरह अगले साल भी सलमान खान की फिल्म ईद पर रिलीज होगी। बॉलीवुड के भाईजान अपने फिल्म ‘राधे’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा करेंगे। ‘राधे’ एक्शन फिल्म होगी। सलमान के भाई और निर्माता-निर्देशक सोहेल खान ने ट्वीट किया-‘सलमान खान की अगली फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी। फिल्म का टाइटल ‘राधे’ है। यह कोरियन फिल्म द आउटलॉज का रीमेक होगा। फिल्म इसी साल नवंबर में फ्लोर पर आएगी और अगले साल अप्रैल तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी! फिल्म के निर्देशक प्रभूदेवा हैं। सलमान खान की होम प्रोडक्शन एसके फिल्म्स ‘राधे’ को प्रोड्यूस करेगी। सोहेल खान इस फिल्म के सह निर्माता और सह लेखक हैं।
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रभुदेवा कर रहे हैं। फिल्म में  सलमान खान फिर चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुउ में डेब्यू कर रही है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अरबाज खान, सुदीप और माही गिल अहम भूमिका में होंगे। ‘दबंग 3’ हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। सलमान खाल ने 2003 में आई फिल्‍म ‘तेरे नाम’ में राधे का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्‍होंने 2009 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘वॉन्‍टेड’ में भी राधे नाम के कैरक्‍टर को प्‍ले किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *