महाराष्ट्र विस चुनाव : शिवसेना ने जारी की 70 उम्मीदवारों की पहली सूची

0

आदित्य ठाकरे वरली से लड़ेंगे चुनाव



मुंबई, 01 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार शिवसेना ने 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में वरली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आदित्य ठाकरे के नाम की अधिकृत घोषणा की गई है। हालांकि इसमें गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकर और उदय सावंत का नाम नहीं है।
दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने आज शिवसेना के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और शेष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द करेंगे।
शिवसेना की पहली लिस्ट में आदित्य ठाकरे को वरली सीट से, पांडुरंग सकपाल को मुंबादेवी से, सदा सरवणकर को माहिम से, सुनील प्रभू को दिंडोशी से, एकनाथ शिंदे को कोपरी-पाचपाखाड़ी से, अजय चौधरी को शिवड़ी, रविंद्र वायकर को जोगेश्वरी पूर्व से, विश्वनाथ महाडेश्वर को बांद्रा पूर्व से, संजय पोतनीस को कालीना से, प्रकाश सुर्र्वे को मागाठाणे से, प्रदीप शर्मा को नालासोपारा से, मनोज दुधवणकर को कुर्ला से उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *