स्मृति ईरानी ने किया प्लास्टिक वेस्ट से बने विश्व के सबसे बड़े चरखे का उद्घाटन

0

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नोएडा में बना विश्व का सबसे बड़ा चरखा सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के खिलाफ क्रांति का प्रतीक बन जाएगा।



नोएडा, 01 अक्टूबर (हि.स)। केंद्रीय कपड़ा एवं महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-94 में महामाया फ्लाईओवर के नजदीक प्लास्टिक वेस्ट से बने विश्व के सबसे बड़े चरखे का उद्घाटन किया। नोएडा प्राधिकरण ने 14 फुट ऊंचे, 20 फुट लंबे और आठ फुट चौड़े इस चरखे का निर्माण कराया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि नोएडा में बना विश्व का सबसे बड़ा चरखा सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के खिलाफ क्रांति का प्रतीक बन जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि 1650 किलोग्राम वजनी इस चरखे का निर्माण 1260 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट से किया गया है। उन्होंने कहा कि नोएडा में 11 सितम्बर से प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान अभियान चलाया गया है। इस अभियान में जमा हुए प्लास्टिक वेस्ट से ही यह चरखा बनाया गया है। इस उद्घाटन समारोह में नोएडा विधायक पंकज सिंह और सांसद एवं पूर्व मंत्री महेश शर्मा भी मौजूद थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *