दुबई में सड़क दुर्घटना, 7 भारतीयों की मौत

0

शारजाह की ओर जाने वाली मोहम्मद बिन जाएद रोड पर यह दुर्घटना सोमवार को तड़के 4.54 बजे तब हुई जब एक मिनी बस के चालक ने बा पर से नियंत्रण खो दिया और मिनी बस सड़क पर खड़ी एक लौरी से टकरा गई।



दुबई, 01 अक्टूबर ( हि.स.)।  दुबई में एक मिनीबस और लॉरी में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सात भारतीयों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार पत्र खलीज टाइम्स के मुताबिक, शारजाह की ओर जाने वाली मोहम्मद बिन जाएद रोड पर यह दुर्घटना सोमवार को तड़के 4.54 बजे तब हुई जब एक मिनी बस के चालक ने बा पर से नियंत्रण खो दिया और मिनी बस सड़क पर खड़ी एक लौरी से टकरा गई।

 उधर, दुबई ट्रैफिक पुलिस के निदेशक ब्रिगेडियर सैफ मुहैर अल मझरौई ने कहा कि मिनीबस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे यह दुर्घटना हुई।समाचार चैनल गल्फ न्यूज के मुताबिक, सात यात्रियों और मिनीबस के ड्राइवर का शव राशिद अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे शवदाहगृह भेज दिया गया।

मिनी बस में 13 यात्री और ड्राइवर सवार थे, जिनमें  सात भारतीय व  एक पाकिस्तानी की मौत हो गई । इनके अलावा एक बांग्लादेशी नागरिक के साथ ही अन्य भारतीय घायल हो गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *