फेलिक्स ने उसेन बोल्ट को छोड़ा पीछे, जीता करियर का 12वां विश्व खिताब

0

फेलिक्स के विश्व चैम्पियनशिप में 12 स्वर्ण हो गए हैं,जबकि बोल्ट के 11 स्वर्ण हैं।



दोहा, 30 सितम्बर (हि.स.)। अमेरिका की दिग्गज महिला धाविका एलिसन फेलिक्स ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनशिप के 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। फेलिक्स का विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनशिप में 12वां स्वर्ण है। इसके साथ ही फेलिक्स ने उसेन बोल्ट को पीछे छोड़ दिया है। फेलिक्स के विश्व चैम्पियनशिप में 12 स्वर्ण हो गए हैं,जबकि बोल्ट के 11 स्वर्ण हैं।

फेलिक्स ने रविवार को तीन मिनट 9.34 सेकेंड का समय निकालते हुए विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फेलिक्स के साथ विल्वर्ट लंदन, कर्टनी ओकोलो और माइकल कैरी रेस में उतरीं थीं।

उल्लेखनीय है कि फेलिक्स ने पहला स्वर्ण 2005 में अपने नाम किया था। उन्होंने 200 मीटर में तीन, 400 मीटर में एक, 400 मीटर रिले में तीन और 1600 मीटर रिले में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। दूसरी ओर, बोल्ट ने 100 मीटर में तीन, 200 मीटर में चार, 1600 मीटर रिले में चार स्वर्ण पदक जीते थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *