अयोग्य विधायक को भाजपा उपचुनाव में देगी टिकट : येदियुरप्पा

0

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने निर्देश दिया है कि अगर वे पार्टी में शामिल होते हैं तो हम उन्हें टिकट देंगे।



शिवमोग्गा, 30 सितम्बर (हि.स.)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को स्पष्ट किया कि कर्नाटक के अयोग्य विधायकों को उपचुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट दिया जाएगा। उन्होंने सोमवार को शिकारीपुर में कहा कि राज्य में उपचुनाव की तारीखें स्थगित कर दी गई हैं। उपचुनावों से पहले अयोग्य विधायकों को पार्टी में शामिल होना चाहिए। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने निर्देश दिया है कि अगर वे पार्टी में शामिल होते हैं तो हम उन्हें टिकट देंगे। वे हमारी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे और हमारी पार्टी के अन्य लोगों के लिए हम उन्हें संतुलन बनाए रखने के लिए अन्य पद देंगे। हम अगली कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा करेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *