अभिनेत्री कृतिका शर्मा फिल्म ‘रोमांटिक’ के लिए हुईं टॉपलेस

0

आकाश पुरी ने एक बाल कलाकार के रूप में काफी प्रभावित किया है और पिछले साल उन्होंने हीरो के रूप में अपनी शुरुआत की है।



पुरी जगन एक और फिल्म के साथ वापस आ गए हैं। उनकी फिल्म में उनके बेटे आकाश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आकाश पुरी ने एक बाल कलाकार के रूप में काफी प्रभावित किया है और पिछले साल उन्होंने हीरो के रूप में अपनी शुरुआत की है। अब उनकी दूसरी फिल्म ‘रोमांटिक’ आ रही है। निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म ‘रोमांटिक’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर किया है। इस फिल्म का पोस्टर टाइटल को पूरी तरह से परिभाषित कर रहा है। पोस्टर में अभिनेत्री केतिका शर्मा टॉपलेस नजर आ रही हैं। फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया-‘स्मार्ट शंकर, पुरी जगन और चार्मी कौर की टीम ने फिल्म ‘रोमांटिक’ का पहला पोस्टर रिलीज किया। अनिल मदुरै द्वारा निर्देशन इस फिल्म में आकाश पुरी और केतिका शर्मा नजर आएंगी। मैंने कल रात एक गाना देखा, इससे ज्यादा रोमांटिक गाना कभी नहीं देखा।’
निर्देशन अनिल मदुरै ने ट्विटर पर फिल्म ‘रोमांटिक’ का फर्स्ट लुक शेयर किया। अनिल ने ट्वीट किया-‘रोमांस हमेशा प्रचंड होता है।’
पोस्‍टर में अभिनेत्री केतिका शर्मा बोल्‍ड अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्‍म का पहला पोस्‍टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फर्स्ट लुक पोस्टर में आकाश को केतिका शर्मा को गले लगाते हुए देखा जाता है। फिल्म में आकाश पुरी के साथ उनकी बोल्ड केमिस्ट्री दिखेंगी। इस फिल्म को अनिल मदुरै निर्देशन कर रहे हैं और यह उनकी पहली फिल्म है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *