एक और कांग्रेस सांसद पर ईडी का शिकंजा

0

प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश को भेजा नोटिस



बेंगलुरु, 30 सितम्बर (हि.स.)। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और डीके शिवकुमार के अलावा भी बहुत सारे कांग्रेस के नेताओं पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कांग्रेस के बेंगलुरु ग्रामीण सांसद डीके सुरेश को नोटिस भेजा है। ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह नोटिस दिया है। इसी मामले में कांग्रेस नेता शिवकुमार अभी तिहाड़ की जेल में हैंं। डीके सुरेश कर्नाटक कांग्रेस नेता शिवकुमार का भाई हैं।
बताया गया है कि सुरेश का नाम कथित रूप से ईडी स्कैनर के तहत आया था, जबकि एजेंसी उसके भाई की जांच कर रही थी और मामले में गवाहों से पूछताछ कर रही थी। इससे पहले डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या इस महीने की शुरुआत में ईडी के अधिकारियों के साथ दिल्ली में पूछताछ के लिए पेश हुई थीं। सुरेश के ईडी अधिकारियों के सामने 7 अक्टूबर पेश होने की उम्मीद है। सुरेश ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय चुनावी हलफनामे में 338 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *