पटना हाईकोर्ट के जज को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

0

एसडीआरएफ लगातार पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के काम में जुटी है।



पटना, 29 सितम्बर (हि.स.)। भारी बारिश की वजह से पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश मधुरेश प्रसाद यहां अपने पूरे परिवार के साथ घऱ में फंस गए, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला है।
जानकारी के अनुसार न्यायाधीश का आवास कदमकुआं में है। उऩका घर भी पानी से पूरी तरह से जलमग्न हो चुका था। इसके बाद जिला रिलीफ फोर्स ने उनके कदमकुआं आवास से उन्हें सपरिवार सुरक्षित निकाला है। एसडीआरएफ लगातार पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के काम में जुटी है।
पटना के कई इलाकों में घऱ में कमर तक पानी भर गया है। राजधानी के राजेन्द्रनगर, कदमकुआं, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बोरिंग रोड इलाके मे तो सडकों पर तीन से चार फ़ीट पानी बह रहा है। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में भी सड़कों पर पानी है। हालात यह हैं कि पटना में मुख्य सड़कों पर अब तो नाव चलने लगी हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *