अफगानिस्तान में पिछली बार राष्ट्रपति चुनाव की तुलना में कम मतदान

0

कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को मतदान करीब-करीब शांतिपूर्ण हुआ, लेकिन पंजीकृत मतदाता समुचित संख्या में घर नहीं निकले।



काबुल, 29 सितम्बर (हि.स.)। अफगानिस्तान में शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में केवल 20 लाख लोगों ने मतदान किया। हालांकि साल 2014 के चुनाव 70 लाख लोगों ने मतदान किया था। इससे साफ जाहिर होता है कि तालिबान की धमकी की वजह से लोग मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
रिपोर्ट के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को मतदान करीब-करीब शांतिपूर्ण हुआ, लेकिन पंजीकृत मतदाता समुचित संख्या में घर नहीं निकले। इसके पीछे मतदान प्रणाली की कमियों और तालिबान की धमकी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसलिए परिणाम को लेकर असंमजस की स्थिति बनी हुई है। लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि कहीं युद्ग्रधस्त अफगानिस्तान में अस्त व्यस्तता की स्थिति ना उत्पन्न हो जाए। हालांकि कुछ लोग देश में कुछ लोगों ने तालिबान से देश को और लोकतंत्र को बचाने के लिए साहस का परिचय देते हुए मतदान किया।
एक अधिकारी ने  कहा कि देश में करीब 96.7 लाख मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें पांच में एक लोगों ने मतदान किया। अर्थात सिर्फ 20 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह मतदान का अधिकारिक आंकड़ा जारी के लिए अधिकृत नहीं हैं।
विदित हो कि बिगड़ी सुरक्षा व्यवस्था और तालिबान की धमकी की वजह से कम मतदान हुआ। मतदान के दौरान तालिबान ने कई मतदान केंद्रों पर हमले किए, लेकिन सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर हिंसा करने की उनकी कोशिशों को विफल कर दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *