दीपावली पर शुरू करें ‘भारत की लक्ष्मी’ अभियान : मोदी

0

उन्होंने लोगों से अपने आसपास रहने वाली बेटियों की उपलब्धियों को अधिक से अधिक सोशल मीडिया पर साझा करने की बात कही।



नई दिल्ली, 29 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटियों को भारत की लक्ष्मी करार देते हुए उनके सम्मान के लिए इस बार दीपावली पर ‘भारत की लक्ष्मी’ अभियान अभियान चलाने का आह्वान किया।  उन्होंने लोगों से अपने आसपास रहने वाली बेटियों की उपलब्धियों को अधिक से अधिक सोशल मीडिया पर साझा करने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हमने पहले सेल्फी विद डॉटर (बेटी के साथ तस्वीर) का एक माह अभियान चलाया था और वह पूरी दूनिया में फैल गया। उसी तरह इस बार भारत की लक्ष्मी अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि भारत की लक्ष्मी के प्रोत्साहन का मतलब है देश और देशवासियों के समृद्धि के रास्ते मजबूत करना। उन्होंने कहा कि अपने आसपास लोगों को बेटियों के सम्मान में कार्यक्रम भी आयोजित करने चाहिए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *