रियाद, 29 सितम्बर ( हि.स.) । सउदी अरब के सुल्तान सलमान के प्रमुख अंगरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
सउदी अरब की सरकारी टीवी चैनल ने रविवार को कहा कि मेजर जनरल अब्दुलअजीज अल फगाम की हत्या निजी दुश्मनी के कारण जेद्दा शहर में की गई। समचार चैनल ने अपने ट्वीटर पर एक लाइन का बयान जारी कर कहा है कि मेजर जनरल पवित्र मस्जिद के संरक्षक के अंगरक्षक थे। यह उपमा किंग सलमान के लिए दी गई है।
सरकारी चैनल ने इसके अलावा कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इस मामले देश के आंतरिक मामले के मंत्री ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि सउदी अरब के लोगों ने ट्वीट कर अल फगाम को श्रद्धांजलि दी है।
