बिहार में जड़ मजबूत कर रहे हैं घुसपैठिए, जल्द लागू होनी चाहिए एनआरसी : राकेश सिन्हा

0

बिहार के कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया आदि सीमांचल के जिलों में प्राथमिकता के आधार पर एनआरसी लागू होनी चाहिए। सीमांचल के इन जिलों में प्राथमिकता के साथ तत्परता से एनआरसी लागू किया जाना जरूरी है। 



बेगूसराय, 29 सितम्बर(हि.स.)। राज्यसभा सदस्य प्रो राकेश सिन्हा ने बिहार में प्राथमिकता के आधार पर एनआरसी लागू किए जाने की बात एक बार फिर उठाई है। शनिवार रात बेगूसराय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमेशा से अपने स्टैंड पर कायम रहती है। भाजपा की नीति है कि जो भी घुसपैठिए हैं, उन्हें हम अपने देश की भूमि को उनके माफी उपयोग करने नहीं देंगे। बिहार के कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया आदि सीमांचल के जिलों में प्राथमिकता के आधार पर एनआरसी लागू होनी चाहिए। सीमांचल के इन जिलों में प्राथमिकता के साथ तत्परता से एनआरसी लागू किया जाना जरूरी है।

 

सिन्हा ने कहा कि नालंदा में भी बड़े पैमाने पर विदेशी घुसपैठिए अपनी जड़ को मजबूत कर रहे हैं। विगत लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित रूप से नालंदा में एक लाख वोटरों की वृद्धि हुई। जो कि सामान्य से कई गुना अधिक है। यह वृद्धि बताता है कि बड़ी संख्या में विदेशी घुसपैठियों ने यहां की भूमि, यहां के संसाधन का सिर्फ उपयोग किया है, बल्कि यहां की संस्कृति और मूल निवासी को चुनौती देना शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी चुनौती वह श्रमिक वर्ग को दे रहे हैं। यह घुसपैठिये अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए सस्ते दरों पर काम कर रहे हैं। इसके कारण श्रमिकों को समस्या सामना करना पड़ रहा है।

 

जिला के अति पिछड़ा गांव छौड़ाही प्रखंड के वरैपुरा को गोद लेने के लिए अपने गृह नगर बेगूसराय के दौड़ा आये प्रो सिन्हा ने कहा कि समाजिक समरसता मंच के सहयोग से अब वरैपुरा के विकास की गति बगैर पक्षपात के तेजी से आगे बढ़ेगी। सरकारी योजना, स्थानीय और सक्रिय भागीदारी से यह गांव दो साल में तमाम क्षेत्रों में काफी आगे बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कावर झील का मामला राज्यसभा में उठाए जाने के बाद रिपोर्ट की प्रक्रिया तेज हो गई है। 52 शक्तिपीठों में सोमवार जयमंगला गढ़ को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मिलेंगे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इस संबंध में पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने की दिशा में आगे बढ़ने को कहेंगे। इससे 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि बेगूसराय को औद्योगिक जिला घोषित करने, कई राज्यों के यातायात के प्रमुख साधन मार्ग एनएच की दुर्दशा ठीक करने के संबंध में केंद्रीय मंत्री तथा सीएम को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि अफसरशाही के कारण एमपी फंड की योजना पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जिला की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह, वनवासी कल्याण आश्रम के शंभू कुमार, भाजपा नेता बलराम सिंह, संजीव सिंह, नवीन कुमार, राम कल्याण सिंह आदि भी मौजूद थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *