शरद पवार की पेशी आज, ईडी दफ्तर के बाहर धारा 144

0

उल्लेखनीय है राज्य की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने पिछले महीने केस दर्ज किया था।



मुंबई, 27 सितम्बर (हि.स)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार आज (शुक्रवार)  बैलार्ड एस्टेट स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पेश होंगे।  सुरक्षा के मद्देनजर ईडी दफ्तर के आसपास और सात थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई है।

माना जा रहा है कि इस दौरान भारी संख्या में ईडी दफ्तर के बाहर उनके समर्थक जुट सकते हैं। पवार ने समर्थकों से अपील की है कि वे ईडी के दफ्तर के सामने न जुटें।
उल्लेखनीय है राज्य की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने पिछले महीने केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *