गिरिराज सिंह का टुकड़े-टुकड़े और अवार्ड वापसी गैंग पर हमला

0

उन्होंने कहा है कि ‘दुनिया के सबसे प्रशंसित व्यक्तियों की लिस्ट में मोदी जी छठे स्थान पर हैं, अभी टुकड़े-टुकड़े और अवार्ड वापसी वाले गैंग अपना अवार्ड किधर वापस करेंगे? धरना किधर देंगे?’ 



बेगूसराय, 27 सितम्बर(हि.स.)। केंद्रीयमंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को टुकड़े-टुकड़े गैंग पर जोरदार हमला किया है। इसके साथ ही उन्होंने अवार्ड वापसी गैंग को भी निशाने पर लिया है।
सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के छठे सबसे प्रशंसित व्यक्ति में शामिल होने पर ट्वीट कर यह हमला किया। उन्होंने कहा है कि ‘दुनिया के सबसे प्रशंसित व्यक्तियों की लिस्ट में मोदी जी छठे स्थान पर हैं, अभी टुकड़े-टुकड़े और अवार्ड वापसी वाले गैंग अपना अवार्ड किधर वापस करेंगे? धरना किधर देंगे?’
केंद्रीयमंत्री ने ट्वीट में विश्व के सबसे प्रशंसनीय व्यक्ति 2019 की लिस्ट भी शेयर की है। इसमें दुनिया के 41 देशों में कराए गए सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छठा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 14वां और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को 17वां स्थान मिला है। पहले स्थान पर बिल गेट्स और दूसरे स्थान पर बराक ओबामा हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह सूची है। इससे साबित हो रहा है कि  भारत दुनिया में शक्तिशाली देश बनकर उभर रहा है।
इस बीच सिंह के ट्वीट को हजारों लोगों ने रिट्वीट कर प्रधानमंत्री की प्रशंसा और सिंह की बात की सराहना की है। लोगों ने कांग्रेस और अवार्ड वापस करने वालों पर हमला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *