दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक ‘दीनदयाल-एक युगपुरुष’ का ट्रेलर जारी, 15 नवंबर को रिलीज होगी

0

फिल्म में एक मार्मिक कहानी है, जो उनके जीवन और देश के प्रति उनके अटूट प्रेम और जुनून को दर्शाती है।



‘दीनदयाल-एक युगपुरुष’ भारत के एक महान नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में एक मार्मिक कहानी है, जो उनके जीवन और देश के प्रति उनके अटूट प्रेम और जुनून को दर्शाती है। उनकी मौत आज भी एक रहस्य है। उनकी लाश मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नजदीक पाई गई थी। इस फिल्म में इमरान हासनी, दीपिका चिखलिया, अनीता राज, अभय शुक्ला,  शिप्रा रस्तोगी, निखिल पीताली, आदिशा उपाध्याय ने अहम भूमिका निभाया है। फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने ट्वीट किया-‘पंडित दीनदयाल बायोपिक का ट्रेलर जारी हुआ है। एरियस क्रिएटिव्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर रेशम साहू हैं। फिल्म को मनोज गिरी द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म के लेखक धीरज मिश्र हैं। फिल्म में अभिनेत्री अनीता राज, दीपिका चिखलिया, इमरान हासनी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 15 नवंबर 2019 को रिलीज हो रही है।’
फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद और उसके आसपास हुई है। इमरान हासनी दीनदयाल की भूमिका में हैं, जबकि निखिल पितले युवा दीनदयाल की भूमिका निभा रहे हैं। अनीता राज फिल्म में उनकी मुंहबोली बहन ललिता खन्ना की भूमिका में हैं। वहीं धारावाहिक रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने इस फिल्म में पहली बार नेगेटिव भूमिका निभाई है। फिल्म के लेखक धीरज मिश्र ने पहले भी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की बायोपिक जय जवान जय किसान की कहानी लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *