फिल्म ‘चार्लीज़ एंजेल्स’ भारत में 15 नवंबर को रिलीज होगी

0

फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘चार्लीज़ एंजेल्स’ का एक पोस्टर शेयर किया।



फिल्म ‘चार्लीज़ एंजेल्स’ भारत में 15 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘चार्लीज़ एंजेल्स’ का एक पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया- ‘फिल्म ‘चार्लीज़ एंजेल्स’ का रिलीज डेट फाइनल हो गया है। भारत में यह फिल्म 15 नवंबर को अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज होगी।
‘चार्लीज़ एंजेल्स’ हॉलीवुड की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसका ट्रेलर कुछ महीने पहले ही रिलीज हुआ था। इस फिल्म में क्रिस्टन स्टीवर्ट, नाओमी स्कॉट और एला बलिंस्का मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में तीनों एक्ट्रेस एक सीक्रेट मिशन को अंजाम देती दिखेंगी। फिल्म ‘चार्लीज़ एंजेल्स’ का निर्देशन एलिजाबेथ बैंक्स ने किया है। यह फिल्म साल 2000 में आई चार्ली एंजेल का रीमेक है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *