‘हाउसफुल 4’ का दो पोस्टर रिलीज, दिखा अक्षय और रितेश का अनोखा अंदाज

0

अक्षय ने ट्वीट किया-‘मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रीटर्न हैरी से! हाउसफुल 4 में गवाह बनिये उनकी कंफ्यूजन और पागलपन की यात्रा का, फिल्म का ट्रेलर 27 सितम्बर को जारी होगा।



फिल्म ‘हाउसफुल 4’ का पोस्टर बुधवार को जारी कर दिया गया है। वहीं फिल्म का ट्रेलर 27 सितम्बर को जारी किया जायेगा। अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में अक्षय दो अवतार में नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में वह हाथों में धनुष लिए योद्धा की शक्ल में नजर आ रहे हैं। उनकी फोटो पर लिखा है, ‘बाला शैतान का साला’। वहीं दूसरे अवतार में वह सीधे साधे दिख रहे हैं। अक्षय ने ट्वीट किया-‘मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रीटर्न हैरी से! हाउसफुल 4 में गवाह बनिये उनकी कंफ्यूजन और पागलपन की यात्रा का, फिल्म का ट्रेलर 27 सितम्बर को जारी होगा।
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-‘एक सिक्के के दो पहलु रॉय और बांगड़ू महराज! क्या मोड़ लेगी इनकी कहानी ,जानिए हाउसफुल 4 के ट्रेलर में 27 सितम्बर को ‘
‘हाउसफुल 4’ के निर्देशक फहराद सामजी ने भी फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा-‘जब किस्मत बांगड़ू महराज और रॉय के साथ एक दिलचस्प खेल खेलती है,तब शुरुआत होती है इस अनोखे सफर की।क्या आप तैयार है हाउसफुल 4 के ट्रेलर के लिए, 27 सितम्बर को जारी होगा’
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। तरण ने ट्वीट किया-‘इन्तजार खत्म …अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक बाला और हैरी के रूप में सामने आया। फहराद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साजिद नाडियवाल और फॉक्स स्टार स्टूडियो संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। ‘हाउसफुल  4′ का ट्रेलर 27 सितम्बर 2019 को जारी होगा।’
‘हाउसफुल 4’ एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के अलावा कृति सेनन, कीर्ति खरबंदा, बॉबी देओल, राणा दग्गुबाती, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे जैसे सितारे नजर आएंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *