सेना भर्ती से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत

0

मंगलवार देर रात जींद हांसी रोड पर टैंकर और ऑटो की टक्कर से यह हादसा हुआ।



जींद, 25 सितम्बर (हि.स.)। हिसार में चल रही सेना भर्ती में हिस्सा लेने बाद लौट रहे नौ युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार देर रात जींद हांसी रोड पर टैंकर और ऑटो की टक्कर से यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह व थाना सदर प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों में बूरा ढेर, पाजू कलां व बडताना के दो-दो युवक शामिल हैं। डीएसपी कप्तान सिंह के अनुसार हादसे में प्रमजीत निवासी बडताना गंभीर रूप से घायल है, जिसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान रोबीन निवासी वासी बुरा ढेर, मगंल निवासी बुरा ढेर, सजंय निवासी बडताना, सुमित निवासी दडौली, सजंय निवासी पाजू कंला, दीपक निवासी पाजू कंला, भारत निवासी पिल्लुखेड़ा, अमित निवासी शमलो कंला, प्रवीण निवासी जींद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *