‘लाल कप्तान’ का जबरदस्‍त ट्रेलर रिलीज, सैफ का दिखा खतरनाक अवतार

0

निर्माताओं ने इस ट्रेलर को ‘चैप्टर-1’ नाम दिया है।



फिल्म ‘लाल कप्तान’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने इस ट्रेलर को ‘चैप्टर-1’ नाम दिया है। प्रोड्यूसर आनंद एल रॉय ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। आनंद ने ट्विटर पर लिखा कि-‘राख से राख तक, धूल से धूल में, लाल कप्तान के प्रतिशोध से कोई छुपता नहीं, इस पर हम भरोसा करते हैं। घातक हंट शुरू हो गया है! उसकी यात्रा का हिस्सा बनें।
फिल्म के ट्रेलर में सैफ अली खान का जबरदस्‍त लुक नजर आ रहा है। फिल्म में सैफ नागा साधु की भूमिका में है। ट्रेलर में सैफ लम्बी जटाओं और लम्बी दाढ़ी के साथ माथे पर भभूत और लाल टिका लगाए नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सैफ के डायलॉग ‘आदमी के पैदा होते ही, काल अपने भैंसे पर बैठ के चल पड़ता है उसे वापस लिवाने। आदमी की जिंदगी उतनी ही, जितना समय उस भैंसे को लगा उस तक पहुंचने में’ से शुरू होता है।ट्रेलर में सैफ घोड़े पर बैठकर एक आदमी को घसीटते हुए मंदिर के तरफ ले जाते दिख रहे हैं। ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी आवाज दी है।
फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर हाल ही में जारी हुआ था। फिल्म में सैफ के अलावा मानव विज, जोया हुसैन और दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा गेस्ट अपीरियंस की भूमिका में दिखेगी। फिल्म के डायरेक्टर नवदीप सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *