‘मेड इन चाइना’ का गाना ‘ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाये’ रिलीज, दिखी राजकुमार राव-मौनी रॉय की जबरदस्त केमिस्ट्री

0

अभिनेता राजकुमार राव ने फिल्म के इस गाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा-‘फिल्म का पहला गाना ‘ओढ़नी उड़ी-उड़ी जायें’!



फिल्म ‘मेड इन चाइना’ का पहला गाना ‘ओढ़नी उड़ी-उड़ी जाये’ मंगलवार को रिलीज हो गया है। अभिनेता राजकुमार राव ने फिल्म के इस गाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा-‘फिल्म का पहला गाना ‘ओढ़नी उड़ी-उड़ी जायें’!
‘मेड इन चाइना’ का यह गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में राजकुमार राव और मौनी रॉय की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। इस गाने में दोनों एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं। इस गाने को नेहा कक्कड़ और दर्शन रावल ने गाया है और सचिन-जिगर ने म्यूजिक दिया है। लिरिक्स नरेन भट्ट और जिगर सरैया ने तैयार किया है। इस गाने को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म का ट्रेलर अभी हाल ही में रिलीज हुआ था। फिल्म के डायरेक्टर मिखिल मुसले हैं। फिल्म को दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। ‘मेड इन चाइना’ में राजकुमार राव और मौनी रॉय के अलावा बोमन ईरानी, गजराज राव, सुमीत व्यास, अमायरा दस्तूर और परेश रावल नजर आएंगे। फिल्म इस साल दीवाली के अवसर पर 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *