विशाखापटनम : मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर

0

यह मुठभेड़ रविवार सुबह विशाखापटनम के जीके वीधि मंडल के मादिगमल्लु के धारकोंडा एजेन्सी क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ के दौरान कई नक्सली फरार होने में सफल रहे।



विशाखापटनम(आंध्र प्रदेश), 22 सितम्बर (हि.स.)। आंध्र प्रदेश-ओडिशा के सीमावर्ती जिला विशाखापटनम के एजेन्सी क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है।पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों की किट और राइफल बरामद की है।
बताया जाता है कि यह मुठभेड़ रविवार सुबह विशाखापटनम के जीके वीधि मंडल के मादिगमल्लु के धारकोंडा एजेन्सी क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ के दौरान कई नक्सली फरार होने में सफल रहे।
सूत्रों के अनुसार पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में नक्सलियों का एक बड़ा नेता भी मारा गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस का तलाशी अभियान जारी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *