राजद विधायक अरुण यादव के घर कुर्की करने पहुंची पुलिस

0

पटना-आरा के इस चर्तित देह व्‍यापार और दुष्‍कर्म कांड में अरुण यादव पुलिस से भागते फिर रहे हैं। माना जा रहा है कि विधायक बिहार के बाहर भूमिगत हैं।



आरा,22 सितंबर(हि. स.)। आरा में सेक्स रैकेट काण्ड और हैवानियत के आरोपी राजद विधायक अरुण यादव के घर कुर्की- जब्ती करने रविवार  को बड़ी  संख्या में पुलिस पहुंची है। इसका नेतृत्व  आरा के एसडीपीओ और एसपी अभियान  कर रहे हैं।आरा कोर्ट से शनिवार को राजद विधायक अरुण यादव के खिलाफ कुर्की-जब्ती का वारंट जारी हुआ है । पटना-आरा के इस चर्तित देह व्‍यापार और दुष्‍कर्म कांड में अरुण यादव पुलिस से भागते फिर रहे हैं। माना जा रहा है कि विधायक बिहार के बाहर भूमिगत हैं। कांड के आइओ चंद्रशेखर गुप्ता ने पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश और प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सिंह के यहां कुर्की-जब्ती वारंट जारी करने के लिए अर्जी दी थी  जिसपर शनिवार की देर शाम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फरार विधायक के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी कर दिया।  इधर इससे पहले विधायक की पत्नी किरण देवी ने अगिआंव स्थित आवास अपने नाम पर होने एवं बैंक लोन बकाया होने को लेकर कोर्ट में अर्जी दी थी। उन्होंने कोर्ट से अगिआंव स्थित मकान की कुर्की नहीं करने की गुहार लगाई थी। इस संबंध में भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने कहा कि कोर्ट ने क्या आदेश दिया है यह देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *